टिहरी | शत्रुघ्न घाट, मुनिकीरेती में गंगा स्नान के दौरान एक युवक तेज बहाव में बह गया । मौके पर तैनात टिहरी पुलिस रेस्क्यू टीम ने अदम्य साहस, सतर्कता एवं त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए युवक को सुरक्षित बाहर निकालकर उसकी जान बचाई । पुलिस की मुस्तैदी और तत्परता से एक संभावित हादसा टल गया। रेस्क्यू किए गए युवक एवं घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं ने जल पुलिस टीम के सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया ।
टिहरी पुलिस – आपकी सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर।















Leave a Reply