टिहरी | जनपद टिहरी गढ़वाल में आयोजित होने जा रही UKSSSC स्नातक स्तरीय लिखित परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने हेतु टिहरी पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे के निर्देशन में जनपदभर में सुरक्षा प्रबंधन को और अधिक मजबूत करते हुए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं । परीक्षा की पूर्व संध्या पर नोडल अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक दीपक सिंह एवं संबंधित क्षेत्राधिकारियों द्वारा विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का गहन निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित थानाध्यक्षों, परीक्षा केन्द्र सुरक्षा प्रभारियों एवं पुलिस अधिकारियों को परीक्षा की शुचिता बनाए रखने, यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने तथा किसी भी प्रकार की अवैध अथवा संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए
।
परीक्षा को पूर्णतः निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए निम्न विशेष व्यवस्थाएं लागू की गई हैं—
🔹 परीक्षा केन्द्रों एवं आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष पुलिस निगरानी।
🔹 होटल, ढाबों, लॉज, गेस्ट हाउस एवं कोचिंग संस्थानों में लगातार सघन चेकिंग अभियान।
🔹 संदिग्ध व्यक्तियों, गतिविधियों एवं असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर।
🔹 प्रश्नपत्रों की सुरक्षा एवं गोपनीयता बनाए रखने हेतु विशेष सुरक्षा प्रबंध।
टिहरी पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि परीक्षा की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। परीक्षा प्रक्रिया को प्रभावित करने अथवा अनुचित साधनों का प्रयोग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
टिहरी पुलिस की प्रतिबद्धता — निष्पक्ष परीक्षा, सुरक्षित अभ्यर्थी एवं पारदर्शी चयन प्रक्रिया।















Leave a Reply