टिहरी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में जनपद में अपराधियों एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत टिहरी पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है । इसी क्रम में कोतवाली नरेंद्रनगर पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो अभियुक्तों को दिनांक 12 जून, 2026 को उनके आवासों से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध लोगों से लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के संबंध में थाना चंबा, जनपद टिहरी गढ़वाल में अपराध संख्या 21/2026, धारा 2(b)(1)/3 गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत है । पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे थे। प्रभावी सुरागरसी एवं सूचना संकलन के आधार पर दोनों अभियुक्तों को क्रमशः रायवाला एवं ऋषिकेश क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:-
सुरेन्द्र सिंह नेगी पुत्र गौतम सिंह नेगी, निवासी गली नं. 10, प्लॉट नं. 2, खेड़ी खुर्द, थाना रायवाला, जनपद देहरादून।
नरेश रावत पुत्र सत्य प्रकाश रावत, निवासी गली नं. 1, शांतिनगर बनखंडी, थाना ऋषिकेश, जनपद देहरादून।
गिरफ्तार अभियुक्तों को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
जनपद टिहरी गढ़वाल में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी है। कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए टिहरी पुलिस पूर्ण प्रतिबद्धता एवं तत्परता के साथ कार्य कर रही है ।
















Leave a Reply