टिहरी पुलिस की सक्रियता से चंद घंटों में 16 वर्षीय किशोर को किया सुरक्षित बरामद, परिवार में लौटी खुशियां |

टिहरी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा आमजन की सुरक्षा एवं सहायता हेतु निरंतर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना मुनिकीरेती पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक लापता किशोर को चंद घंटों में सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया । प्रातः लगभग 08:00 बजे खारा स्रोत, मुनिकीरेती, जनपद टिहरी गढ़वाल निवासी द्वारा पुलिस चौकी तपोवन पर सूचना दी गई कि उनका 16 वर्षीय पुत्र दिनांक 08 जून 2026 की रात्रि लगभग 09:00 से 10:00 बजे के बीच घर से कहीं चला गया है तथा वापस नहीं लौटा है । सूचना प्राप्त होते ही पुलिस चौकी तपोवन द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल खोजबीन प्रारंभ की गई। उपनिरीक्षक नरेंद्र सिंह तोमर के नेतृत्व में रात्रि एचपीयू हेड कांस्टेबल भीमदत्त शर्मा, कांस्टेबल पंकज तोमर एवं दिन एचपीयू हेड कांस्टेबल मोहित रावत सहित पुलिस टीम द्वारा स्थानीय गुर्जर समुदाय के लोगों के सहयोग से आसपास के क्षेत्र एवं जंगलों में व्यापक सर्च अभियान चलाया गया । पुलिस टीम के अथक प्रयासों एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से लापता किशोर (उम्र 16 वर्ष) को आज प्रातः लगभग 10:30 बजे मुनिकीरेती क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया गया। आवश्यक पूछताछ एवं औपचारिकताओं के उपरांत किशोर को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया । अपने पुत्र को सुरक्षित वापस पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली तथा थाना मुनिकीरेती पुलिस की त्वरित एवं संवेदनशील कार्यप्रणाली की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया ।

टिहरी गढ़वाल पुलिस आमजन की सुरक्षा, सहायता एवं जनसेवा के प्रति सदैव प्रतिबद्ध है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *