रुद्रप्रयाग | रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा जिले में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे ”ऑपरेशन प्रहार” के तहत कोतवाली अगस्त्यमुनि पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए धारा 138 एन.आई. एक्ट से सम्बन्धित लम्बे समय से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार किया गया है।
न्यायालय द्वारा जारी वारंट के अनुपालन में पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए अभियुक्त वीर सिंह पुत्र कलम सिंह निवासी: ग्राम अरखुंड, तहसील बसुकेदार, थाना अगस्त्यमुनि, जनपद रुद्रप्रयाग को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध धारा 138 एन.आई. एक्ट के तहत वाद संख्या 138/26 पंजीकृत है। गिरफ्तारी के उपरान्त पुलिस द्वारा वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेशानुसार उसे जिला कारागार पुरसाड़ी (चमोली) भेज दिया गया है ।
“ऑपरेशन प्रहार” के अन्तर्गत कोतवाली अगस्त्यमुनि पुलिस द्वारा एन.आई. एक्ट के वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल ।















Leave a Reply