यातायात नियमों के उल्लंघन पर रुद्रप्रयाग पुलिस की कार्यवाही है निरन्तर जारी ।

रुद्रप्रयाग | पवित्र श्रावण मास में प्रचलित कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुगम और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए रुद्रप्रयाग पुलिस धरातल पर पूरी मुस्तैदी के साथ काम कर रही है। यात्रा मार्ग पर पर्वतीय क्षेत्र की शांति व्यवस्था बनाए रखने और आम जनमानस की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पुलिस द्वारा जनपद में निरन्तर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान दुपहिया वाहनों के ओरिजिनल साइलेंसर हटाकर कानफोड़ू आवाज निकालने, ट्रिपल राइडिंग करने और स्टंटबाज़ी करने वालों पर निरन्तर कार्यवाही की जा रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *