रुद्रप्रयाग | पवित्र सावन मास एवं संचालित कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा जनपद स्तर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा व पर्वतीय क्षेत्र की शांति व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस प्रशासन पूरी तरह सख्त रुख अपनाए हुए है । कतिपय व्यक्तियों द्वारा दुपहिया वाहनों के ओरिजिनल साइलेंसर हटाकर या मॉडिफाइड/रैट्रोफिटेड साइलेंसर लगाकर अत्यधिक तेज आवाज (पटाखे जैसी आवाज) निकालते हुए हुड़दंग मचा रहे हैं। इससे शांत पहाड़ी क्षेत्रों में यातायात बाधित होने के साथ-साथ गंभीर ध्वनि प्रदूषण की स्थिति पैदा हो रही थी, जिससे स्थानीय नागरिकों, बुजुर्गों, मरीजों एवं वन्यजीवों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। जनहित एवं यात्रा की पवित्रता को ध्यान में रखते हुए आज दिनांक 09 अगस्त 2026 को जनपद के सभी कोतवाली क्षेत्रों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया ।
• सघन चेकिंग अभियान – जनपद के सभी प्रमुख प्रवेश द्वारों, यात्रा मार्गों एवं कोतवाली क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा दुपहिया वाहनों की सघन चेकिंग की गई।
• चालान व सीज़र कार्यवाही – यातायात नियमों का उल्लंघन करने, ट्रिपल राइडिंग, पटाखेदार/मॉडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग करने तथा हुड़दंग मचाने वाले दर्जनों वाहनों के मोटर वाहन अधिनियम (M.V. Act) के तहत चालान किए गए तथा कई वाहनों को सीज किया गया।
• सख्त चेतावनी – चेकिंग के दौरान वाहन चालकों को सख्त हिदायत दी गई कि कांवड़ यात्रा की आड़ में किसी भी प्रकार का हुड़दंग, तेज आवाज या यातायात नियमों की अवहेलना बर्दाश्त नहीं की जाएगी ।















Leave a Reply