सार्वजनिक स्थान पर सट्टा खेल रहे 01 आरोपित को दबोचा ₹860/- नगद, सट्टा पर्ची व पैन डायरी बरामद आरोपित के विरूद्ध की जा रही है अग्रिम वैधानिक कार्रवाई |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

श्यामपुर | पुलिस मुख्यालय, देहरादून द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत जनपद हरिद्वार में अपराध एवं अवैध जुआ-सट्टे की गतिविधियों के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है । अभियान के क्रम में जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अवैध जुआ एवं सट्टे की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया है । इसी क्रम में थाना श्यामपुर पुलिस द्वारा गश्त के दौरान शमशान घाट के पीछे बनी झुग्गी-झोपड़ी में अवैध रूप से सट्टे की खाई-बाड़ी करते हुए एक आरोपित को पकडा गया । पुलिस टीम द्वारा मौके से आरोपित के कब्जे से ₹860/- नगद, सट्टा पर्ची एवं पैन डायरी बरामद की गई | आरोपित के विरुद्ध थाना श्यामपुर पर जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है ।

*नाम पता आरोपित*
राहुल पुत्र अर्जुन राजपूत
निवासी शमशान घाट झुग्गी-झोपड़ी, चण्डीघाट, थाना श्यामपुर, जनपद हरिद्वार।

*बरामदगी*
– ₹860/- नगद
– सट्टा पर्ची
– पैन डायरी

हरिद्वार पुलिस द्वारा अपराध एवं अवैध जुआ-सट्टे की गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *