फरार चल रहा वारंटी आया जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस के हत्थे ।

रुद्रप्रयाग |पुलिस अधीक्षक जनपद रुद्रप्रयाग के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत जनपद के सभी कोतवाली प्रभारियों को मा. न्यायालयों से जारी गिरफ्तारी वारंटों की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है । इसी क्रम में कोतवाली ऊखीमठ पुलिस टीम ने प्रभावी कार्यवाही करते हुए एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त सुंदर सिंह पुत्र स्व. दीवान सिंह, निवासी बालावाला, देहरादून, मा. न्यायालय (न्यायिक मजिस्ट्रेट ऊखीमठ) से जारी गैर जमानती वारंट के बावजूद न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहा था। कोतवाली ऊखिमठ पुलिस टीम द्वारा प्रभावी सुरागरसी-पतारसी कर दिनांक 06.07.2026 को अभियुक्त को देहरादून से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *