कोतवाली गुप्तकाशी पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा प्रहार : चेकिंग के दौरान बोलेरो पिकअप वाहन से 227 बोतल अवैध शराब बरामद ।

गुप्तकाशी | ​जनपद रुद्रप्रयाग में मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध शराब की बिक्री व परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के अन्तर्गत कोतवाली गुप्तकाशी पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। कोतवाली गुप्तकाशी की पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था व संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध बोलेरो पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली गई, वाहन से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई । ​पुलिस टीम द्वारा वाहन संख्या UK13CA 0901 (बोलेरो पिकअप) की चेकिंग के दौरान कुल 227 बोतल अवैध शराब (मैकडावल व्हिस्की) बरामद की गई, मौके से गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान देवेन्द्र सिंह पंवार पुत्र वीरेन्द्र सिंह, निवासी ग्राम जैली, पोस्ट कुमड़ी, जनपद रुद्रप्रयाग तथा बसन्त शाही ठाकुर पुत्र श्री लाल बहादुर, निवासी धाचु गांव, थाना जुगाडा गांव पालिका, जिला जुमला (नेपाल), हाल निवासी विशाल शाही होटल, गौरीकुण्ड, कोतवाली सोनप्रयाग के रूप में हुई है । ​इस मामले में अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली गुप्तकाशी में मु.अ.सं 24/2026, धारा 60(1)/72 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की गई है, व शराब तस्करी में प्रयुक्त वाहन सीज किया गया है। जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा नशे के सौदागरों और अवैध शराब तस्करों के विरुद्ध इस प्रकार की कार्यवाही आगे भी निरन्तर जारी रहेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *