रुद्रप्रयाग । एसपी रुद्रप्रयाग के निर्देशन में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रुद्रप्रयाग जनपद की चौकी फाटा (कोतवाली गुप्तकाशी) पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक युवक को स्मैक (मॉर्फिन) के साथ गिरफ्तार किया है । गत दिवस समय गुप्तकाशी पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति के कब्जे से 9.73 ग्राम स्मैक (मॉर्फिन) बरामद की गई। जिसके खिलाफ कोतवाली गुप्तकाशी पर मु.अ.सं. 23/2026 के तहत धारा 8/21 NDPS Act के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। जिसे गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
*अभियुक्त का विवरण-*
मौ. साहिल (उम्र 23 वर्ष), पुत्र इकबाल, निवासी ग्राम राहत पुर खुर्द, पो. साहनपुर, थाना मंडावली, जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश।
















Leave a Reply