रुद्रप्रयाग | केदारनाथ धाम में महन्त दिनेश गिरी महाराज का मोबाइल फोन कहीं खो गया था, जिसकी सूचना मिलने पर आपातकालीन सेवा 112 में तैनात मुख्य आरक्षी सुशील थपलियाल, आरक्षी अनुज कुमार और आरक्षी अमित कुमार ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए मात्र आधे घंटे के भीतर खोया हुआ मोबाइल फोन ढूंढ निकाला और महंत दिनेश गिरी महाराज के सुपुर्द कर दिया। इतनी जल्दी मोबाइल सुरक्षित वापस मिलने पर महाराज जी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए केदारनाथ पुलिस की इस कार्यकुशलता और सेवा भावना के लिए आभार प्रकट किया ।
केदारनाथ में रुद्रप्रयाग पुलिस की मुस्तैदी : महन्त दिनेश गिरी महाराज का खोया मोबाइल मात्र आधे घंटे में ढूंढकर लौटाया ।
















Leave a Reply