रुद्रप्रयाग | पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन में आज रात्रि को 8 बजे से 10 बजे तक जनपद की कानून व शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु सभी कोतवाली क्षेत्रों में एक साथ सघन रात्रिकालीन चेकिंग अभियान चलाया गया । अभियान के तहत सभी कोतवाली प्रभारियों ने पुलिस बल के साथ मुख्य मार्गों और संवेदनशील चौराहों पर बैरिकेडिंग कर वाहनों तथा संदिग्ध व्यक्तियों की गहनता से तलाशी ली। इस दौरान पुलिस टीम सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने वालों, नशा तस्करों और शराब पीकर वाहन चलाने वाले (Drink & Drive) चालकों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्यवाही की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले दर्जनों वाहनों के एमवी एक्ट के तहत चालान किए गए । पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने साफ संदेश दिया है कि जनपद की सुरक्षा और शान्ति से खिलवाड़ करने वाले किसी भी असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा। अपराधियों और हुड़दंगियों पर लगाम कसने के लिए इस प्रकार के औचक सघन चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे ।
पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन में आज रात्रि को 8 बजे से 10 बजे तक जनपद की कानून व शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु सभी कोतवाली क्षेत्रों में एक साथ सघन रात्रिकालीन चेकिंग अभियान चलाया गया ।
















Leave a Reply