केदारनाथ | एकत्रित किए गए कूड़े को जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग व नगर पंचायत केदारनाथ के तत्वावधान में प्रचलित “कैरी मी बैक” पाॅलिसी हेतु सम्बन्धित कार्यदाई संस्था हिलांस फाउंडेशन को नगर पंचायत के माध्यम से सौंपा गया । केदारनाथ धाम के पावन परिसर को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण अनुकूल बनाये रखने के उद्देश्य से आज मंदिर परिसर और उसके आसपास के क्षेत्रों में एक वृहद स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। यह अभियान पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी वेद प्रकाश भट्ट के नेतृत्व में चलाया गया । धाम की पवित्रता और स्वच्छता को अक्षुण्ण रखने के लिये इस विशेष अभियान में केदारनाथ धाम की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस, एसडीआरएफ, एसडीआरएफ, पीएसी तथा आईआरबी के जवानों, पर्यावरण मित्रों, स्वच्छता कर्मियों एवं सहयोगी संस्थाओं ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए श्रद्धालुओं को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा “ग्रीन एवं क्लीन यात्रा” का संदेश दिया गया । स्वच्छता अभियान के दौरान मन्दिर के मुख्य प्रांगण, नंदी चौक, वीआईपी मार्ग, मंदिर के पीछे का क्षेत्र तथा तीर्थयात्रियों की कतार वाले रास्तों की सघन सफाई की गई। जवानों ने परिसर और संवेदनशील रास्तों से भारी मात्रा में प्लास्टिक की बोतलें, रैपर्स और अन्य अजैविक कचरा एकत्र कर कैरी मी पाॅलिसी के तहत उचित निस्तारण के लिए नगर पंचायत केदारनाथ के माध्यम से हिलांस फाउंडेशन को सौंपा गया । सुरक्षा बलों द्वारा धाम में मौजूद श्रद्धालुओं और स्थानीय दुकानदारों को ”स्वच्छ भारत, स्वच्छ देवभूमि” के प्रति जागरुक किया गया तथा कचरा नियत स्थान पर ही डालने की अपील की गयी।
अभियान का नेतृत्व कर रहे पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी वेद प्रकाश भट्ट ने बताया कि सुरक्षा बलों का कर्तव्य केवल कानून व्यवस्था और आपदा प्रबन्धन तक सीमित नहीं है, बल्कि बाबा केदार के इस पावन धाम की गरिमा और पर्यावरण की रक्षा करना भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को यहाँ एक स्वच्छ और आध्यात्मिक वातावरण मिले, इसी उद्देश्य से आज सभी सुरक्षा इकाइयों ने मिलकर श्रमदान कर सफाई अभियान में भाग लिया गया है ।
केदारनाथ धाम में तैनात सुरक्षा बलों द्वारा चलाया गया वृहद स्वच्छता अभियान ।
















Leave a Reply