रुद्रप्रयाग पुलिस ने चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ की जा रही निरन्तर चालानी कार्यवाही ।

रुद्रप्रयाग । पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात को सुगम तथा सुरक्षित बनाने के साथ-साथ यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करने हेतु सभी अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं। इसी के क्रम में जनपद पुलिस के स्तर से पुलिस उपाधीक्षक सहित यातायात निरीक्षक एवं सभी प्रभारी निरीक्षकों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस के स्तर से जनपद क्षेत्रान्तर्गत आने-जाने वाले वाहनों की वाहनों की सघन चेकिंग की गयी। चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गयी है । जनपद पुलिस का यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान निरन्तर जारी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *