उत्तराखंड पुलिस ने पेश की ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता की मिसाल : हैदराबाद से आए तीर्थयात्री का खोया बैग ₹40,000 नगदी व दस्तावेजों समेत सकुशल लौटाया ।

रुद्रप्रयाग | बाबा केदारनाथ के दर्शन करने आए श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ-साथ उनकी सहायता के लिए उत्तराखंड पुलिस सदैव तत्पर रहती है। ऐसा ही एक सराहनीय उदाहरण केदारनाथ धाम में देखने को मिला, जहां पुलिस की सजगता के कारण हैदराबाद से आए एक श्रद्धालु का खोया हुआ कीमती बैग कुछ ही घंटों में ढूंढकर उन्हें वापस सौंप दिया गया | ​क्या है पूरा मामला – हैदराबाद से केदारनाथ धाम की यात्रा पर आए श्रद्धालु रेचल विजय कुमार का बैग यात्रा मार्ग/धाम परिसर में कहीं छूट या खो गया था। इस बैग में ₹40,000 की नगदी, अत्यंत महत्वपूर्ण दस्तावेज और अन्य जरूरी सामान मौजूद था। बैग खो जाने के कारण श्रद्धालु काफी परेशान और असहाय महसूस कर रहे थे । ​पुलिस कर्मियों की त्वरित कार्यवाही – श्रद्धालु ने अपनी परेशानी धाम में ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को बताई। मामले की गंभीरता को देखते हुए ड्यूटीरत आरक्षी राजेश और फायरमैन हरेन्द्र ने तुरंत सक्रियता दिखाई। उन्होंने बिना समय गंवाए संभावित स्थानों पर खोजबीन शुरू की। अपने अथक प्रयासों और सूझबूझ से दोनों जवानों ने कुछ ही समय में उक्त बैग को ढूंढ निकाला । ​श्रद्धालु ने जताया आभार – पुलिस कर्मियों ने बैग को पूरी तरह सुरक्षित स्थिति में, जिसमें ₹40,000 की शत-प्रतिशत नगदी और सभी जरूरी दस्तावेज मौजूद थे, तीर्थयात्री रेचल विजय कुमार के सुपुर्द किया। अपना खोया हुआ बैग और जीवनभर की कमाई व दस्तावेज सुरक्षित वापस पाकर श्रद्धालु की आंखों में खुशी के आंसू आ गए। उन्होंने उत्तराखंड पुलिस की ईमानदारी, संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए देवभूमि पुलिस का सहृदय आभार व्यक्त किया । ​”उत्तराखंड पुलिस के जवानों ने जिस तत्परता और ईमानदारी से मेरी मदद की है, उसने मेरा देवभूमि के प्रति सम्मान और बढ़ा दिया है। ‘मित्र पुलिस’ का यह रूप मैं जिंदगी भर नहीं भूलूंगा ।

— रेचल विजय कुमार (तीर्थयात्री, हैदराबाद)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *