केदारनाथ | बाबा केदारनाथ की यात्रा पर आए एक श्रद्धालु का पर्स और मोबाइल फोन यात्रा मार्ग में कहीं खो गया था। इसकी सूचना श्रद्धालु द्वारा तत्काल ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए ड्यूटीरत आरक्षी राजेश, आरक्षी महेश और फायरमैन हरेन्द्र ने तुरन्त सक्रियता दिखाई और संभावित स्थानों पर सघन खोजबीन शुरू की। अपने अथक प्रयासों और सूझबूझ से तीनों जवानों ने कुछ ही समय में खोया हुआ पर्स और मोबाइल फोन सुरक्षित ढूंढ निकाला। पर्स में रखे ₹5,000 की नगदी, कीमती दस्तावेज और अपना मोबाइल फोन पूरी तरह सुरक्षित वापस पाकर श्रद्धालु बेहद खुश गए। उन्होंने उत्तराखंड पुलिस की त्वरित कार्यवाही, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता की भूरि-भूरि प्रशंसा कर आभार व्यक्त किया ।
केदारनाथ धाम में उत्तराखंड पुलिस ने पेश की ईमानदारी की मिसाल : तीर्थयात्री का खोया पर्स और मोबाइल फोन ढूंढकर लौटाया ।
















Leave a Reply