केदारनाथ यात्रा के दौरान अवैध शराब के विरुद्ध रुद्रप्रयाग पुलिस की कार्यवाही 70 बोतल शराब के साथ 4 नेपाली हुए गिरफ्तार अब तक की यात्रा के दौरान 1010 बोतल (84 पेटी) शराब व 1.3 कि.ग्रा. चरस की बरामदगी करते हुए 25 अभियुक्त किए गए हैं गिरफ्तार ।

रुद्रप्रयाग | पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन में केदारनाथ यात्रा के दौरान जनपद में अवैध मादक पदार्थों एवं अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली सोनप्रयाग पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आज कोतवाली सोनप्रयाग पुलिस व एसओजी द्वारा संयुक्त चेकिंग के दौरान 70 बोतल शराब मैकडॉवेल मार्का बरामद की गई। अवैध रूप से शराब का परिवहन एवं संग्रहण करने के आरोप में 04 नेपाली अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।

*अभियुक्तों का विवरण -*
1.कमल बहादुर बम पुत्र मतराज बम, निवासी ग्राम पताला, जिला कालिकोट, नेपाल, हाल पता- वीरेन्द्र का डेरा, लाल बाजार, सोनप्रयाग, उम्र 26 वर्ष।
2. गोहड तिरुबा पुत्र जैदे राईलोशा, निवासी उपरोक्त, उम्र 26 वर्ष।
3. अधिराज रोकाया पुत्र कर्मसि रोकाया, निवासी उपरोक्त, उम्र 26 वर्ष।
4. असल बदुवाल पुत्र वीर भद्र बदुवाल, निवासी ग्राम छामोनाथ रारा, जिला मुगु नेपाल, हाल पता- बद्री का डेरा, लाल बाजार, सोनप्रयाग, उम्र 21 वर्ष।

प्रचलित यात्रा काल में जनपद पुलिस द्वारा आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत कुल 20 अभियोग पंजीकृत किए गए हैं, जिनमें त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस द्वारा कुल 23 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। चेकिंग के दौरान इन अभियुक्तों के कब्जे से कुल 1010 बोतल अवैध शराब बरामद की गई है। इसके अतिरिक्त, शराब तस्करी में प्रयुक्त हो रहे 05 वाहनों को भी पुलिस द्वारा सीज किया गया है। बरामद शराब का कुल अनुमानित मूल्य 7.1 लाख रुपये है । ​इसी प्रकार ड्रग्स व चरस तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के अन्तर्गत कुल 02 अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। इन मामलों में संलिप्त 02 अभियुक्तों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस ने इनके पास से कुल 1.306 किलोग्राम अवैध चरस बरामद किया है, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 1.4 लाख रुपये है । ​रुद्रप्रयाग पुलिस के स्तर से इस तरह की कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *