रुद्रप्रयाग पुलिस का संध्याकालीन सघन चेकिंग अभियान हो रहा सार्थक काकड़ागाड़ में चेकिंग के दौरान एक शराबी वाहन चालक आया पकड़ में, अपने वाहन को करा बैठा सीज ।

रुद्रप्रयाग | केदारनाथ धाम यात्रा के दृष्टिगत जनपद में बढ़ते वाहन दबाव के बीच यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और सुचारु बनाए रखने के लिए रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा निरन्तर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशों के क्रम में जनपद के सभी कोतवाली प्रभारियों और यातायात निरीक्षक द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में देर सायंकाल सघन वाहन चेकिंग की गई । सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और चारधाम यात्रा मार्ग पर यातायात को सुव्यवस्थित रखने के उद्देश्य से की गई इस कार्यवाही के दौरान संदिग्ध वाहनों की जांच के साथ-साथ ओवरस्पीडिंग, ओवरलोडिंग, बिना हेलमेट और बिना सीटबेल्ट वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान काकड़ागाड़ बैरियर पर संयुक्त चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले एक चालक का वाहन यातायात निरीक्षक कैलाश चन्द्र शर्मा द्वारा सीज किया गया । यात्रियों की सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए पुलिस का यह चेकिंग अभियान आगे भी निरन्तर जारी रहेगा । इस अभियान के तहत अब तक नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 2,920 वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम (M.V. Act) के तहत चालानी कार्यवाही की गई है, जिनसे संयोजन शुल्क के रूप में कुल ₹13.5 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *