राज बहादुर (निवासी: बांदा, उत्तर प्रदेश) द्वारा सूचना दी गई कि वह अपनी 70 वर्षीय पत्नी के साथ केदारनाथ धाम दर्शन हेतु आए थे | जहां दर्शन के उपरांत उनकी पत्नी उनसे बिछड़ गई हैं ।

रूद्रप्रयाग | राज बहादुर (निवासी: बांदा, उत्तर प्रदेश) द्वारा सूचना दी गई कि वह अपनी 70 वर्षीय पत्नी के साथ केदारनाथ धाम दर्शन हेतु आए थे | जहां दर्शन के उपरांत उनकी पत्नी उनसे बिछड़ गई हैं । इस सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए आपातकालीन सेवा ‘डायल 112’ में नियुक्त पुलिस टीम—हेड कांस्टेबल सुशील थपलियाल, कांस्टेबल अनुज कुमार और कांस्टेबल गुड्डू द्वारा उक्त महिला की गहन तलाश शुरू की गई । पुलिस टीम द्वारा 1 घंटे के भीतर गुमशुदा महिला को सकुशल ढूंढकर उनके पति राज बहादुर के सुपुर्द किया गया। अपनी पत्नी को सकुशल पाकर पति राज बहादुर एवं उनके परिजनों द्वारा पुलिस टीम का तहे दिल से आभार प्रकट किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *