प्रातःकाल लगभग 5:00 बजे जिला कंट्रोल रूम व डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि तिलवाड़ा पेट्रोल पंप के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 50 मीटर नीचे नदी के किनारे पानी में गिर गया है ।

रूद्रप्रयाग | आज

इस सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए चौकी तिलवाड़ा और कोतवाली अगस्त्यमुनि से पुलिस बल आवश्यक आपदा उपकरणों के साथ तत्काल मौके पर पहुंचा। इसके साथ ही एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और 108 आपातकालीन सेवा को भी तुरंत मौके के लिए रवाना किया गया । दुर्घटनाग्रस्त वाहन महिंद्रा एक्सयूवी 700 (वाहन संख्या- UP16-DK0856) था, जिसमें कुल पांच यात्री सवार थे। ये सभी यात्री वेस्ट बंगाल से केदारनाथ धाम की यात्रा पर जा रहे थे। नदी किनारे पानी में अटके इस वाहन से यात्रियों को निकालने के लिए पुलिस, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ द्वारा संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाया गया। राहत एवं बचाव टीम ने बेहद तत्परता दिखाते हुए वाहन में फंसे सभी पांचों व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस दुर्घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है । दुर्घटना में दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई हैं, जिन्हें हाथ-पैर में फ्रैक्चर और अन्य चोटें आई हैं, जबकि चालक सहित तीन पुरुषों को हल्की चोटें लगी हैं। सभी घायलों को खाई से रेस्क्यू कर तत्काल 108 एम्बुलेंस के माध्यम से जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भिजवा दिया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है ।

घायलों का विवरण-
1. प्रिंस सिंह पुत्र रमाकांत सिंह, उम्र 30 वर्ष, निवासी भसेनिया मोहम्मद गंज, थाना मोहम्मद गंज, पलामू, झारखंड।
2. सभीमा सिंह पुत्री विनोद सिंह, उम्र 28 वर्ष, निवासी सी 21 समर पाली, थाना संभरपाली, पश्चिम बंगाल।
3. सुजोन मुखर्जी पुत्री राजेंद्र मुखर्जी, उम्र 27 वर्ष, निवासी राजगंज, रायगंज, जिला जलपाईगुड़ी, असम।
4. ऋजा मुखर्जी पुत्र उदय गोह, उम्र 30 वर्ष, निवासी राजगंज, जलपाईगुड़ी, असम।
5. प्रदीप कुमार (चालक) पुत्र गंगाराम, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम लंगड़ा, पोस्ट औरैया, जिला औरैया, उत्तर प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *