देर सांयकाल रुद्रप्रयाग पुलिस ने जनपद भर में चलाया सघन चेकिंग अभियान केदारनाथ यात्रा मार्ग पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर रुद्रप्रयाग पुलिस की कार्यवाही : 2830 वाहनों के चालान कर वसूला गया 13.35 लाख से अधिक का जुर्माना ।

रुद्रप्रयाग | केदारनाथ धाम यात्रा के दृष्टिगत जनपद में भारी संख्या में वाहनों का आगमन हो रहा है। इस यातायात व्यवस्था को पूर्णतः सुगम, सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा जनपद के यातायात निरीक्षक सहित समस्त कोतवाली प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों के क्रम में लापरवाही बरतने वाले और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई हेतु जनपद के सभी कोतवाली प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया । ​इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों द्वारा संदिग्ध वाहनों, ओवरस्पीडिंग, ओवरलोडिंग, बिना हेलमेट व सीटबेल्ट और अन्य यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कड़ी चालानी कार्यवाही की गई तथा कतिपय वाहनों से मौके पर ही काली फिल्म उतरवाई गई। गत दिवस भी जनपद पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया है । जनपद में प्रचलित केदारनाथ (चारधाम) यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए की गई इस कार्यवाही के तहत नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 2830 वाहनों के चालान मोटर वाहन अधिनियम (M.V. Act) के अन्तर्गत किए गए हैं। इन नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से कुल 13,35,800 रुपये का संयोजन शुल्क (जुर्माना) वसूला गया है। नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के विरुद्ध पुलिस का यह चेकिंग अभियान आगे भी निरन्तर जारी रहेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *