भीड़ में गुम हुई मध्य प्रदेश की 3 वर्षीय मासूम बच्ची को ढूंढकर मां से मिलाया |

रूद्रप्रयाग | केदारनाथ में ड्यूटी के दौरान आरक्षी दिगम्बर सिंह (31वीं वाहिनी पीएसी) को मंदिर परिसर में एक महिला अत्यन्त परेशान अवस्था में मिली, पूछने पर पता चला कि वह मध्य प्रदेश से यात्रा पर आयी हुयी हैं और उनकी 3 साल की मासूम बच्ची उनसे कहीं बिछड़ गयी है। परिस्थिति को देखते पुलिस जवान दिगम्बर सिंह ने संवेदनशीलता और तत्परता दिखाते हुए बिना समय गंवाये आसपास के क्षेत्र में बच्ची की खोजबीन शुरू की। कड़ी मशक्कत और सतर्कता के बाद, जवान ने मासूम बच्ची को शंकराचार्य मंदिर के पास से सकुशल ढूंढ निकाला। तदोपरान्त बच्ची को उसकी माता के सुपुर्द किया गया। भीड़ में खोयी अपनी बच्ची को सही-सलामत वापस पाकर मां की आंखों में खुशी के आंसू छलक आये। उन्होंने उत्तराखंड पुलिस और विशेषकर आरक्षी दिगम्बर सिंह का हृदय से आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *