“मित्रता, सेवा और सुरक्षा” के अपने ध्येय वाक्य को चरितार्थ करते हुए उत्तराखंड पुलिस के जवानों ने एक बार फिर कर्तव्यपरायणता का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया है ।

रुद्रप्रयाग | श्री केदारनाथ यात्रा पर आयी एक महिला श्रद्धालु का पर्स श्री केदारनाथ धाम में कहीं गुम हो गया था उक्त पर्स में 7-8 हजार रुपये की नकदी, महत्वपूर्ण दस्तावेज थे, काफी ढूंढ़खोज किये जाने के उपरान्त भी जब श्रद्धालु को पर्स नहीं मिल पाया तो उनके द्वारा इसकी सूचना वहीं ड्यूटी पर तैनात आरक्षी अष्टम रावत (जनपद रुद्रप्रयाग) तथा आरक्षी दिगम्बर रावत (31 वीं वाहिनी पीएससी) को इसकी सूचना दी गयी। पुलिस जवानों द्वारा सूचना को गम्भीरता से लेते हुये आसपास के क्षेत्र में खोजबीन की और अपने अथक प्रयासों से उक्त पर्स को सकुशल बरामद किया गया। तदोपरान्त जवानों द्वारा उक्त पर्स को मय नगदी व आवश्यक दस्तावेजों के महिला श्रद्धालु के सुपुर्द किया गया । अपना खोया हुआ पर्स, धनराशि और महत्वपूर्ण दस्तावेजों को सुरक्षित वापस पाकर महिला श्रद्धालु के चेहरे पर खुशी लौट आयी। उन्होंने पुलिस के इन जवानों की ईमानदारी की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा सहृदय आभार व्यक्त किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *