रुद्रप्रयाग पुलिस की ईमानदारी और सेवाभाव, केदारनाथ धाम में महिला श्रद्धालु की ₹40,000 की नकदी, मोबाइल सहित पर्स सकुशल लौटाया |

रुद्रप्रयाग | छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश से अपने परिजनों के साथ बाबा केदारनाथ के दर्शनों हेतु आयी एक बुजुर्ग महिला श्रद्धालु मनोरमा का दर्शनों के उपरांत अचानक पर्स कहीं गिर गया था। इस पर्स में ₹40,000 (चालीस हजार रुपये) की नकदी, एक कीमती मोबाइल फोन तथा अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज मौजूद थे। अपना महत्वपूर्ण सामान व बड़ी धनराशि खो जाने के कारण बुजुर्ग महिला अत्यंत परेशानी की स्थिति में थी। इसकी सूचना उनके द्वारा ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान शिवलाल तथा मनोज कुमार दी। जवानों द्वारा बिना समय गंवाये त्वरित कार्यवाही करते हुये अथक प्रयासों से उक्त पर्स को सकुशल सुरक्षित रुप मय नगदी, फोन तथा आवश्यक दस्तावेजों के साथ बरामद किया गया जिसके पश्चात उक्त पर्स को बुजुर्ग महिला को सकुशल सुपुर्द कर दिया गया। अपनी जमापूंजी, मोबाइल और जरूरी दस्तावेज सुरक्षित वापस पाकर श्रद्धालु श्रीमती मनोरमा अत्यन्त प्रसन्न हुयी तथा उनके चेहरे पर खोयी हुयी मुस्कान लौट आयी। महिला श्रद्धालु एवं उनके परिजनों द्वारा रुद्रप्रयाग पुलिस के इस ईमानदारी और सेवाभाव की प्रशंसा की गयी तथा सहृदय आभार प्रकट किया गया । रुद्रप्रयाग पुलिस  केदारनाथ यात्रा पर आने वाले समस्त श्रद्धालुओं से अपील करती है कि यात्रा के दौरान अपने कीमती सामान, पर्स व मोबाइल का विशेष ध्यान रखें। किसी भी प्रकार की सहायता हेतु तत्काल नजदीकी कोतवाली/पुलिस चौकी या आपातकालीन नंबर 112 पर सम्पर्क करें ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *