रुद्रप्रयाग | एसपी रुद्रप्रयाग के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी फाटा पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक स्कूटी संख्या UK07DS-9715 को रोका गया। तलाशी लेने पर स्कूटी से मैकडॉवेल व्हिस्की की 12 बोतल एवं 96 पव्वे अवैध (कुल 5 पेटी) शराब बरामद हुई। शराब परिवहन कर रहे व्यक्ति आशीष कुमार पुत्र शिवलाल, निवासी तालजामण, पोस्ट बड़ेथ, कोतवाली गुप्तकाशी, जनपद रुद्रप्रयाग को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली गुप्तकाशी पर मु.अ.सं. 21/2026, धारा 60(1)/72 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। शराब परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी सीज कर दिया गया है ।
अवैध शराब परिवहन पर रुद्रप्रयाग पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार ।















Leave a Reply