रुद्रप्रयाग | प्रचलित केदारनाथ धाम यात्रा के दृष्टिगत जनपद में सुदृढ़ कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा अवैध मादक पदार्थों व शराब के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग सुश्री नीहारिका तोमर के निर्देशन में कोतवाली सोनप्रयाग पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम को सफलता हाथ लगी है । थाना सोनप्रयाग पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक टैक्सी वाहन संख्या UK13 TA 8222 (स्विफ्ट डिजायर) को रोककर तलाशी ली गई। वाहन के भीतर से कुल 04 कट्टों में छिपाकर रखी गई 41 बोतल अंग्रेजी शराब (इम्पीरियल ब्लू मार्का) बरामद हुई । मौके से वाहन चालक अमित सिंह पुत्र भगत सिंह निवासी बरम्वाड़ी, कोतवाली गुप्तकाशी, जनपद रुद्रप्रयाग को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध धारा 60/72 उत्तराखण्ड आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गई है। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार को भी नियमानुसार कब्जे में लेकर सीज किया गया है ।
बरामदगी का विवरण – 04 कट्टों में रखी कुल 41 बोतल शराब (इम्पीरियल ब्लू मार्का)
*गिरफ्तार अभियुक्त**
अमित सिंह पुत्र भगत सिंह, निवासी ग्राम बरम्वाड़ी, कोतवाली गुप्तकाशी, जनपद रुद्रप्रयाग।















Leave a Reply