तुंगनाथ | मित्रता, सेवा और सुरक्षा” के अपने ध्येय वाक्य को चरितार्थ करते हुए उत्तराखंड पुलिस के एक जवान ने ईमानदारी की अनूठी मिसाल पेश की है। विश्व के सबसे ऊंचे शिव मंदिर, तृतीय केदार तुंगनाथ धाम परिसर में एक श्रद्धालु का खोया हुआ कीमती आईफोन (iPhone) सुरक्षित ढूंढकर उन्हें ससम्मान वापस लौटा दिया गया है । आज दिनांक 31 मई, 2026 को जनपद पिथौरागढ़ में तैनात वर्तमान में यात्रा ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल मनीष चंद को तुंगनाथ मंदिर परिसर में गश्त के दौरान एक लावारिस आईफोन गिरा हुआ मिला। ड्यूटी पर तैनात जवान ने तत्परता दिखाते हुए बिना समय गंवाए मोबाइल के वास्तविक स्वामी की खोजबीन शुरू की । काफी खोजबीन और प्रयासों के बाद आखिरकार मोबाइल के वास्तविक मालिक का पता लगा लिया गया। मोबाइल स्वामी की पहचान प्रांजल मिश्रा (निवासी: सेक्टर-28, गुरुग्राम, हरियाणा) के रूप में हुई, जो बाबा तुंगनाथ के दर्शनों के लिए आए हुए थे। कांस्टेबल मनीष चंद द्वारा सभी आवश्यक औपचारिकताएं और तस्दीक पूरी करने के बाद उक्त कीमती आईफोन पर्यटक प्रांजल मिश्रा को सकुशल सुपुर्द कर दिया गया । अपना कीमती और महत्वपूर्ण डाटा से भरा फोन वापस पाकर गुरुग्राम निवासी प्रांजल मिश्रा के चेहरे पर खुशी लौट आई। उन्होंने उत्तराखंड पुलिस और विशेष रूप से कांस्टेबल मनीष चंद की इस ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और त्वरित कार्रवाई की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा पूरी टीम का सहृदय आभार व्यक्त किया । चारधाम यात्रा पर आने वाले देश-विदेश के सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सहायता और सुविधा उत्तराखंड पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। विषम परिस्थितियों और दुर्गम क्षेत्रों में भी हमारे जवान यात्रियों की सेवा के लिए चौबीसों घंटे पूरी सजगता के साथ तैनात हैं ।
उत्तराखंड पुलिस की ईमानदारी और मुस्तैदी : तुंगनाथ मंदिर परिसर में खोया आईफोन ढूंढकर यात्री को लौटाया, यात्री ने जताया आभार ।
















Leave a Reply