रुद्रप्रयाग | जनपद रुद्रप्रयाग में स्थित तृतीय केदार भगवान श्री तुंगनाथ जी के दर्शन हेतु इन दिनों देश-विदेश से भारी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन हो रहा है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था तथा यात्रा के सफल व सुगम संचालन हेतु रुद्रप्रयाग पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है । पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऊखीमठ मनोज नेगी द्वारा स्वयं चोपता से लेकर श्री तुंगनाथ मंदिर तक के सम्पूर्ण पैदल मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा पैदल मार्ग से मंदिर परिसर में तैनात ड्यूटीरत कर्मचारियों को मुस्तैदी से ड्यूटी करने के निर्देश दिये गये। उन्होंने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि है और उनके साथ अत्यंत शालीन एवं विनम्र व्यवहार किया जाय। साथ ही यात्रा के सुचारु संचालन और दर्शन व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से प्रभारी निरीक्षक ने श्री तुंगनाथ मंदिर समिति के पदाधिकारियों व हक-हकूकधारियों के साथ भेंट कर मंदिर परिसर में भीड़ नियंत्रण, सुव्यवस्थित कतार प्रणाली और श्रद्धालुओं की बुनियादी सुविधाओं को लेकर आपसी समन्वय बनाने पर से चर्चा की गयी ।
तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ जी की यात्रा व्यवस्थाओं का प्रभारी निरीक्षक ऊखीमठ द्वारा किया गया स्थलीय निरीक्षण |
















Leave a Reply