एसपी रुद्रप्रयाग ने जनपद रुद्रप्रयाग के व्यापार मण्डल सहित विभिन्न स्टेकहोल्डर्स के साथ गोष्ठी की आयोजित ।

रुद्रप्रयाग | आगामी चारधाम यात्रा के दृष्टिगत जनपद मुख्यालय सम्बन्धी यातायात व यात्रा व्यवस्थाओं के पर चर्चा करने हेतु एसपी रुद्रप्रयाग नीहारिका तोमर की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग के व्यापारियों सहित अन्य स्टेकहोल्डर्स के साथ आज एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के दौरान मुख्य बाजार की यातायात व्यवस्था, सड़क किनारे खड़े लावारिस वाहनों को हटाने तथा फुटपाथ पर अतिक्रमण को हटाने जैसे विषयों पर चर्चा हुई। गोष्ठी के दौरान जनपद के अन्य विभागों से सम्बन्धित बिन्दुओं यथा जिला चिकित्सालय को प्रदर्शित करने वाला बोर्ड लगाने सहित नगर की सफाई व्यवस्था, यात्रा काल में बाजार में बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता इत्यादि पर एसपी रुद्रप्रयाग ने सम्बन्धित विभागों को अवगत कराये जाने के बारे में बताया गया। पुलिस विभाग से सम्बन्धित बिन्दुओं प्रभावी यातायात संचालन तथा सड़कों को अतिक्रमण मुक्त रखे जाने हेतु उपस्थित यातायात निरीक्षक व एसएचओ रूद्रप्रयाग को निर्देशित किया गया। नगर पालिका व स्थानीय व्यापार मण्डल के सहयोग से बाजार के फुटपाथ इत्यादि के अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिये गये। लावारिस वाहनों का चिन्हीकरण कर उन्हें निर्धारित प्वाइन्टों पर हटाने तथा आगामी दिवसों में सड़कों पर पार्किंग किये वाहनों को हटवाये जाने हेतु स्थानीय निवासियों से अनाउंसमेंट कर सहयोग करने की अपील करने के निर्देश दिये गये। जनपद मुख्यालय की टैक्सी यूनियनों से आपसी समन्वय के साथ यात्रा के दौरान आवश्यकतानुसार उनके प्वाइन्ट निर्धारित करने हेतु बताया गया। जनपद में नाबालिगों द्वारा वाहन संचालन किये जाने पर प्रभावी कार्यवाही किये जाने के अनुरोध पर निरीक्षक यातायात व एसएचओ रुद्रप्रयाग को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। सभी के सहयोग एवं समन्वय के साथ इस वर्ष की यात्रा का संचालन करने की अपेक्षाओं के साथ गोष्ठी समाप्त की गयी। गोष्ठी अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग विकास पुण्डीर, पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी वेद प्रकाश भट्ट, यातायात निरीक्षक कैलाश शर्मा, एसएचओ रुद्रप्रयाग सुरेश बलूनी, व्यापार मण्डल अध्यक्ष राय सिंह बिष्ट, अध्यक्ष जीप टैक्सी यूनियन पूरन सिंह कप्रवाण, जिला महामंत्री चन्द्रमोहन सेमवाल, टाटा सूमो यूनियन अध्यक्ष गणेश सेमवाल, होटल एसोसिएसन अध्यक्ष हिमपाल भण्डारी, वरिष्ठ व्यापारी माधो सिंह, देवेन्द्र बिष्ट, सुशीला बिष्ट, मुकीम अहमद, नरेन्द्र सिंह रावत, तरुण पंवार, अनूप बिष्ट, लक्ष्मण सिंह बिष्ट उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *