रुद्रप्रयाग | शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन रतूड़ा में शुक्रवार की साप्ताहिक पुलिस परेड का आयोजन हुआ। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग
नीहारिका तोमर द्वारा परेड की सलामी ली गई तथा मान-प्रणाम ग्रहण किया गया। परेड का शुभारम्भ शारीरिक दक्षता हेतु हल्की दौड़ से किया गया, दौड़ के उपरान्त पुलिस अधीक्षक ने परेड का निरीक्षण किया गया, जिसमें अधिकारी-कर्मचारियों के टर्न-आउट (वर्दी एवं साज-सज्जा) को परखा गया परेड के दौरान जवानों को टोलियों में विभाजित कर टोलीवार ड्रिल का अभ्यास कराया गया तथा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण का जायजा लेकर आवश्यकदिशा-निर्देश दिए गए । परेड की समाप्ति के उपरान्त पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन परिसर, फैमिली क्वार्टर, जीडी कार्यालय, गणना कार्यालय, स्टोर, कैश कार्यालय एवं शस्त्रागार का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विभागीय रजिस्टरों एवं अभिलेखों के रखरखाव का बारीकी से अवलोकन करते हुए उन्हें अद्यतन (Update) रखने के निर्देश दिए गए ।
रिजर्व पुलिस लाईन रतूड़ा में हुआ शुक्रवार की साप्ताहिक परेड का आयोजन |
















Leave a Reply