केदारनाथ यात्रा के सफल संचालन हेतु रुद्रप्रयाग पुलिस मुस्तैद : एसपी नीहारिका तोमर ने पुलिस बल को किया ब्रीफ ।

रुद्रप्रयाग | ​आगामी 22 अप्रैल 2026 से शुरू होने वाली विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और निर्विघ्न सम्पन्न कराने के लिए जनपद पुलिस ने कमर कस ली है। आज दिनांक 17 अप्रैल 2026 को रिजर्व पुलिस लाइन रतूड़ा के सभागार में पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग, सुश्री नीहारिका तोमर ने यात्रा ड्यूटी में तैनात होने वाले पुलिस बल की ब्रीफिंग की गई ।


*आवश्यक दिशा-निर्देश*
• ​व्यवहार और आचरण पर जोर – पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि यात्रा के दौरान अत्यधिक दबाव के बावजूद पुलिस कर्मी धैर्य (Temper) न खोएं और न ही “फ्रस्ट्रेट” हों। श्रद्धालुओं के साथ मृदु, शालीन और मधुर व्यवहार करना प्राथमिकता होगी। किसी भी प्रकार के गलत आचरण की शिकायत पर कठोर रुख अपनाया जाएगा।
• ​ड्यूटी रवानगी – श्री केदारनाथ धाम, पैदल यात्रा मार्ग के पड़ावों और यातायात प्रबंधन हेतु ड्यूटी आदेश जारी कर दिए गए हैं। सभी कार्मिकों को शनिवार तक अपने निर्धारित ड्यूटी स्थलों पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।
• ​उत्कृष्ट कार्य का सम्मान – ब्रीफिंग के प्रारम्भ में पुलिस अधीक्षक द्वारा विगत दिवसों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाया गया।
• ​चुनौतियों और अनुभव का साझाकरण – सीओ गुप्तकाशी वेद प्रकाश भट्ट ने गत वर्षों के अनुभवों को साझा किया, वहीं एसएचओ सोनप्रयाग राकेन्द्र सिंह कठैत ने क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों और व्यावहारिक चुनौतियों से अवगत कराया।
*​प्रमुख रणनीतियां*
• ​यातायात प्रबंधन: यात्रा के दौरान रहने वाले भारी यातायात दबाव को देखते हुए पुलिस बल को मुस्तैद रहने और यातायात सुचारु रखने के निर्देश दिए गए।
• ​समन्वय और सुविधाएं – एसपी रुद्रप्रयाग ने बताया कि यात्रा ड्यूटी विभिन्न विभागों के आपसी समन्वय पर टिकी है, अतः सभी प्रतिनिधियों के साथ बेहतर तालमेल बनाया जाए। ड्यूटी पर तैनात जवानों के लिए आवासीय और बुनियादी सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
• ​बाहरी बल की भूमिका – जनपद पुलिस के साथ-साथ अन्य जनपदों से आने वाले पुलिस बल का भी सहयोग लिया जा रहा है, जिसमें स्थानीय पुलिस की भूमिका मार्गदर्शक के रूप में महत्वपूर्ण होगी।
​उपस्थिति – ​इस ब्रीफिंग के दौरान पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी वेद प्रकाश भट्ट, प्रतिसार निरीक्षक कैलाश चन्द्र शर्मा, एसएचओ रुद्रप्रयाग सुरेश बलूनी, एसएचओ सोनप्रयाग राकेन्द्र कठैत, एसएचओ ऊखीमठ मनोज नेगी, एसएचओ अगस्त्यमुनि गुमान सिंह, एसएचओ गुप्तकाशी राकेश कुमार सहित एलआईयू, दूरसंचार और सभी शाखाओं के प्रभारी व भारी संख्या में पुलिस बल उपस्थित रहा।

​संदेश: “रुद्रप्रयाग पुलिस आने वाले प्रत्येक यात्री की सुरक्षा और सहायता के लिए संकल्पबद्ध है। हमारा लक्ष्य यात्रा को सुरक्षित और यादगार बनाना है।” — नीहारिका तोमर, एसपी रुद्रप्रयाग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *