चम्पावत | रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक महोदया चम्पावत के आदेशानुसार अग्निशमन सेवा सप्ताह के अंतर्गत फायर स्टेशन चम्पावत द्वारा माउंट कारमेल स्कूल चम्पावत में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया । इस दौरान छात्र-छात्राओं को अग्नि सुरक्षा के उपायों की जानकारी दी गई तथा अग्निशमन उपकरणों के प्रयोग का प्रदर्शन किया गया। स्कूल परिसर में कृत्रिम आग लगाकर उसे बुझाने का प्रशिक्षण भी दिया गया। साथ ही विद्यार्थियों के प्रश्नों का समाधान करते हुए स्कूल स्टाफ को आपात स्थिति में सुरक्षित निकासी एवं अग्निशमन उपकरणों को कार्यशील बनाए रखने के निर्देश दिए गए । इसी क्रम में फायर स्टेशन टनकपुर द्वारा पैरामाउंट पब्लिक स्कूल टनकपुर में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने अग्नि सुरक्षा विषय पर आकर्षक चित्र प्रस्तुत किए। उत्कृष्ट प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम के दौरान एलपीजी गैस सिलेंडर से बचाव, अग्नि सुरक्षा उपायों एवं प्राथमिक अग्निशमन यंत्रों के प्रयोग की जानकारी देकर सभी को जागरूक किया गया । आमजन को संदेश दिया गया कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत नजदीकी फायर स्टेशन को सूचना दें
आग से सुरक्षा का पाठ: चम्पावत में मॉक ड्रिल तो टनकपुर में पोस्टर प्रतियोगिता से बच्चों को किया जागरूक |















Leave a Reply