चम्पावत | AHTU बनबसा टीम द्वारा प्रभारी उपनिरीक्षक के नेतृत्व में बनबसा रेलवे स्टेशन एवं बस स्टेश पर जागरुकात कार्यक्रम आयेजित किया गया । इस दौरान बस स्टेशन बनबसा में आमजन को एकत्र कर जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में मानव तस्करी, बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति एवं साइबर अपराध की रोकथाम के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई । पुलिस टीम द्वारा लोगों को बताया गया कि मानव तस्करी में धोखे, प्रलोभन, दबाव अथवा जबरदस्ती के माध्यम से व्यक्तियों का शोषण किया जाता है। लोगों से अपील की गई कि फर्जी नौकरी के झांसे, संदिग्ध व्यक्तियों/गतिविधियों तथा बच्चों से संबंधित किसी भी संदिग्ध मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दें । साथ ही साइबर अपराध से बचाव के लिए OTP, PIN, CVV, बैंकिंग जानकारी एवं अन्य गोपनीय जानकारी किसी अनजान व्यक्ति से साझा न करने तथा साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराने के लिए जागरूक किया गया ।
*महत्वपूर्ण हेल्पलाइन*
🔹 साइबर अपराध हेल्पलाइन — 1930
🔹 पुलिस आपातकालीन सहायता — 112
🔹 आपातकालीन चिकित्सा सहायता — 108
















Leave a Reply