चम्पावत पुलिस का गौरव बढ़ाया महेंद्र सिंह रावत ने जीता कांस्य पदक 🇮🇳 75वीं ऑल इंडिया पुलिस रेसलिंग क्लस्टर चैंपियनशिप-2026 में चम्पावत पुलिस का शानदार प्रदर्शन ।

चंपावत | मधुबन, हरियाणा में आयोजित प्रतियोगिता में फायर स्टेशन टनकपुर में तैनात फायरमैन महेंद्र सिंह रावत ने 85 किलोग्राम भार वर्ग की आर्म रेसलिंग स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।

मेहनत • लगन • अनुशासन • उत्कृष्ट प्रदर्शन

महेंद्र सिंह रावत की इस उपलब्धि से चम्पावत पुलिस परिवार गौरवान्वित है। उनकी शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं ।

चम्पावत पुलिस — आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *