चम्पावत | जनपद में लगातार हो रही लगातार बारिश एवं खराब मौसम को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में चम्पावत पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस बल को जनपद के संवेदनशील एवं जोखिम वाले क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं । भूस्खलन संभावित क्षेत्रों, नदी-नालों, गधेरों, जलभराव वाले स्थानों एवं प्रमुख मार्गों पर पुलिस की विशेष निगरानी रखी जा रही है। बारिश के कारण मार्ग प्रभावित होने अथवा यातायात में व्यवधान उत्पन्न होने की स्थिति में पुलिस कर्मियों द्वारा मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा आमजन एवं यात्रियों को आवश्यक सहयोग एवं दिशा-निर्देश प्रदान किए जा रहे हैं ।
पुलिस टीमों को किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट रखा गया है। आवश्यकता के अनुसार संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती करते हुए राहत एवं बचाव कार्यों में सहयोग के लिए भी तैयार रखा जा रहा है।
चम्पावत पुलिस की आमजन से अपील है कि भारी बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें। नदी-नालों, गधेरों एवं तेज बहाव वाले स्थानों के पास जाने से बचें तथा भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतें। यात्रा करना आवश्यक हो तो मौसम एवं मार्ग की स्थिति की जानकारी लेने के बाद ही सुरक्षित यात्रा करें।
शासन-प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करें और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें।खराब मौसम के दौरान स्वयं एवं अपने परिजनों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। किसी भी आपात स्थिति में घबराएं नहीं और तत्काल पुलिस सहायता के लिए डायल-112 पर संपर्क करें।
सतर्क रहें • सुरक्षित रहें
चम्पावत पुलिस — आपकी सुरक्षा, हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता ।
















Leave a Reply