अवैध शराब की तस्करी करते हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 54 टेट्रा पैक शराब बरामद |

चम्पावत | रेखा यादव पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देशानुसार जनपद में मादक पदार्थों एवं अवैध शराब की तस्करी/बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना लोहाघाट पुलिस को बड़ी सफलता मिली । क्षेत्राधिकारी चम्पावत के पर्यवेक्षण एवं ओम प्रकाश, थानाध्यक्ष लोहाघाट के नेतृत्व में लोहाघाट पुलिस टीम द्वारा ग्राम बौतड़ी घाट के पास सूचना संकलन व हिस्ट्रीशीटर की निगरानी हेतु पहुंची तो पुष्कर सिंह रावल द्वारा शराब की तस्करी करते हुए पाया गया जिसके कब्जे से 54 टेट्रा पैक देशी मसालेदार शराब बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।

*गिरफ्तार अभियुक्त*:
1- पुष्कर सिंह रावल उर्फ कलुआ पुत्र गुमान सिंह रावल, निवासी ग्राम बौतड़ी घाट, थाना लोहाघाट, जनपद चम्पावत

*बरामदगी*

54 टेट्रा पैक देशी मसालेदार शराब

अभियुक्त के विरुद्ध *थाना लोहाघाट में धारा 60(2) आबकारी अधिनियम* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
1. एफआईआर संख्या 29/2004, धारा 60 आबकारी अधिनियम।
2. एफआईआर संख्या 38/2012, धारा 60 आबकारी अधिनियम।
3. एफआईआर संख्या 22/2016, धारा 60 आबकारी अधिनियम।
4. एफआईआर संख्या 65/2017, धारा 60 आबकारी अधिनियम।
5. एफआईआर संख्या 28/2018, धारा 60 आबकारी अधिनियम।
6. एफआईआर संख्या 50/2020, धारा 60 आबकारी अधिनियम।
7. एफआईआर संख्या 36/2021, धारा 60 आबकारी अधिनियम।
8. एफआईआर संख्या 53/2022, धारा 60(1)(ख) आबकारी अधिनियम।
9. एफआईआर संख्या 12/2024, धारा 8/20/60 एनडीपीएस अधिनियम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *