रुद्रप्रयाग | आगामी श्री केदारनाथ धाम यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा सभी थाना व चौकी प्रभारियों को अवैध तरीके से शराब का भण्डारण, विक्रय, तस्करी करने वालों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुपालन में जनपद पुलिस के स्तर से तीन अलग-अलग प्रकरणों में अभियोग पंजीकृत किये गये हैं।
*केस-1*
कोतवाली अगस्त्यमुनि पुलिस दौराने चैकिंग डब्बू लाल पुत्र स्वर्गीय श्री मूर्खल्या लाल, निवासी ग्राम क्यूंजा, तहसील उखीमठ, कोतवाली अगस्त्यमुनि के कब्जे से 56 पव्वे अंग्रेजी शराब मेकडॉवल की बरामदगी की है जिसके विरूद्ध कोतवाली अगस्त्यमुनि पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गयी है।
*केस-2*
कोतवाली अगस्त्यमुनि पुलिस के स्तर से ही देर रात्रि चेकिंग के दौरान नितिन, पुत्र जीतपाल लाल, निवासी ग्राम बावई, जनपद रुद्रप्रयाग के कब्जे से 02 पेटी कुल 24 बोतल अंग्रजी शराब बरामदगी की गयी है, जिसके विरूद्ध कोतवाली अगस्त्यमुनि में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गयी है तथा शराब तस्करी में प्रयुक्त वाहन को सीज किया गया है। पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र शाह तथा आरक्षी सतवीर शर्मा शामिल रहे।
*केस-3*
वहीं कोतवाली गुप्तकाशी पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान वाहन संख्या यूके 07 टीई 1994 बोलेरो में अरविन्द सिंह शाह, पुत्र वीरेन्द्र शाह, निवासी ग्राम नाला, कोतवाली गुप्तकाशी, जनपद रुद्रप्रयाग के कब्जे से कुल 48 हाफ आफ्टर डार्क ग्रीन व्हिस्की की बरामदगी की गयी है। जिसके विरुद्ध कोतवाली गुप्तकाशी पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन को सीज किया गया है। पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक उपनिरीक्षक विनोद कुमार, आरक्षी हर्ष जोशी तथा आरक्षी 16 संतोष कुमार शामिल रहे ।
जनपद पुलिस के स्तर से अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी ।
















Leave a Reply