चारधाम यात्रा-2026 को लेकर उत्तरकाशी पुलिस की तैयारियां हुयी पूर्ण, सरल व सुरक्षित यात्रा के पुख्ता इंतजाम चारधाम यात्रा हेतु ‘सुरक्षा, सुविधा एवं सम्मान’ रहेगा उत्तरकाशी पुलिस का ध्येय- एसपी उत्तरकाशी ।

उत्तरकाशी । यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम के कपाट खुलने जा रहे हैं, चारधाम यात्रा-2026 प्रारम्भ होने मे महज 2-3 दिन का समय शेष है, सुरक्षित, सुगम एवं सरल यात्रा को लेकर उत्तरकाशी पुलिस द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। यात्रा ड्यूटी में नियुक्त पुलिस बल को ब्रीफ करने के उपरान्त उनके ड्यूटी स्थलों पर रवाना कर दिया गया है।

यात्रा व सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुये पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय द्वारा बताया गया कि चारधाम यात्रा-2026 के सुरक्षित, सफल एवं निर्वाध संचालन हेतु ‘सुरक्षा, सुविधा एवं सम्मान’ को चारधाम यात्रा-2026 की थीम रखा गया है, इसी थीम के अनुरुप उत्तरकाशी पुलिस का प्रत्येक जवान तीर्थयात्रियों की सेवा तथा सुरक्षा हेतु तत्पर है । उत्तरकाशी में श्री गंगोत्री एवं श्री यमुनोत्री धाम यात्रा को 2 सुपरजोन, 12 जोन एवं 30 सैक्टरों में विभाजित कर सुपरजोनल, जोनल एंव सैक्टर पुलिस अधिकारियो को नियुक्त किया गया है । यात्रा मार्गो पर 6 थाने, 9 रिपोर्टिंग पुलिस चौकी, 1 वाच एंड वार्ड तथा 13 सीजनल चौकियां स्थापित है, सभी पर प्रभारियों की नियुक्ति की गयी है। 12 टूरिस्ट पुलिस केन्द्र तथा 02 बायोमैट्रिक केन्द्र हीना व दोबाटा स्थापित किये गये है । चारधाम यात्रा ड्यूटी हेतु अन्यत्र जनपदो से प्राप्त होने वाले पुलिस बल के लिये 11 फैब्रिकेटेड बैरेक (क्रमशः गंगोत्री, सोनगाड,झाला,गंगनानी मनेरी , पुलिस लाईन, शिवगुफा,औरछा बैण्ड, स्याना,राना एवं हनुमानचट्टी) तथा 18 भोजनालयो का संचलान किया जायेगा । सुरक्षा के दृष्टिगत दोनो धामों में 01-01 क्यू0आर0टी0 टीमें नियुक्त गयी है । यात्रा के दौरान यातायात के सुचारू तथा व्यवस्थित संचालन के दृष्टिगत दोनो धाम एवं यात्रा मार्गों पर मोटरसाइकिल द्वारा पैट्रोलिंग की जायेगी इस प्रयोजन हेतु कुल 38 (गंगा वैली-23 , यमुना वैली -15) मोटरसाइकिल के साथ 02 इन्टरसैप्टर एवं 04 हाईवे पैट्रोल यूनिट, 02 क्रेन, 31 एल्कोमीटर, 34 चेतावनी बोर्ड तथा 146 बैरियर लगाये गये है । संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी हेतु दोनो धामों में क्रमशः 03 DFMD / 30 HHMD (गंगोत्री धाम) एवं 03 DFMD / 30 HHMD(यमुनोत्री धाम) में अधिष्ठापित किये गये हैं । चारधाम यात्रा के दौरान धामो एवं सम्पूर्ण यात्रा मार्ग पर 2 अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों सहित 5 राजपत्रित अधिकारी, 15 निरीक्षक, 135 उ0नि0/ अ0उ0नि0, 150 हे0कानि0, 250 कानि0, 20 म0कानि0, 140 हो0गा0, 500 पीआरडी के जवानों के साथ 01 कम्पनी पीएसी, 02 टीम एटीएस, 02 टीम बीडीएस, 06 टीम एसडीआरएफ, 09 टीम फायर तथा 04 सीपीयू हॉक टीमे नियुक्त की गयी हैं । यात्रियों की सुविधा के लिये श्री गंगोत्री एवं श्री यमुनोत्री धाम में 01-01 खोया पाया केन्द्रों का अधिष्ठापन किया गया है । यात्रा पर पधारने वाले तीर्थयात्रियों की सुविधा हेतु उत्तरकाशी पुलिस द्वारा एक दिग्दर्शिका प्रकाशित की गयी है गयी है, जिसमें यात्रा से सम्बन्धित जनपद स्तर के समस्त अधिकारियों के दूरभाष नं0 का समायोजन किया गया है । इसके अतिरिक्त श्रद्धालुओ की सुविधा व सरलता हेतु एक क्यू0आर0कोड जारी किया गया है। जिसमें जनपद में स्थित अस्पताल, पैट्रोल पम्प, एटीएम एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों का पूर्ण समायोजन दिया गया है ।

श्री गंगोत्री धाम यात्रा मार्ग पर झाला हैलीपैड एवं श्री यमुनोत्री धाम यात्रा मार्ग पर खरसाली हैलीपैड स्थापित है।

दोनों धाम के यात्रा मार्ग पर 13 बोटल नेक प्वाईंट, 26 लैण्डस्लाईड जोन, 36 दुर्घटना सम्भावितस्थल, 04 ब्लैक स्पॉट, 18 हॉल्टिंग प्वाईंटस को चिह्नित किया गया हैं। ऐसे संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल के साथ 8 आपदा टीम, 6 टीम एस0डी0आर0एफ0, 9 फायर टीम(फायर टेण्डर के साथ), 120 सीसीटीवी0 (पुलिस), 70 सीसीटीवी0(प्रशासन), 03 ड्रोन 150 सेफ्टी हेलमेट एवं रेनकोट तथा जंगल बूट का आवंटन किया गया है। यात्रियो की सुविधा हेतु हेल्प नं0 7455939993 जारी किया गया है, जो 24×7 चालू रहेगा। आपदा के दृष्टिगत जनपद के सभी थानो / पुलिस लाईन में आपदा एवं प्राथमिक उपचार से सम्बन्धी प्रशिक्षण देकर जवानों को प्रशिक्षित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *