सीओ उत्तरकाशी द्वारा किया गया यातायात कार्यालय का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण |

उत्तरकाशी | पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार द्वारा यातायात कार्यालय का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान कार्यालय की साफ-सफाई, अभिलेखों के रखरखाव, पत्रावलियों एवं विभिन्न रजिस्टरों का बारीकी से अवलोकन करते हुए यातायात के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए एमवी एक्ट के अंतर्गत प्रवर्तन कार्रवाई में तेजी लाने तथा सड़क सुरक्षा से जुड़े सुरक्षात्मक उपायों को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए। साथ ही लंबित चालानों का शीघ्र निस्तारण, सभी रजिस्टरों एवं ऑनलाइन पोर्टलों को अद्यावधिक रखने तथा कार्यालयीन पत्राचार का समयबद्ध एवं व्यवस्थित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए । आगामी चारधाम यात्रा के द्वितीय चरण के सरल, सुगम एवं सुरक्षित संचालन के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था की तैयारियां समय से पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया गया। इस दौरान यातायात से संबंधित सभी उपकरणों को सक्रिय एवं कार्यशील रखने तथा खराब उपकरणों को तत्काल रिप्लेस करने के निर्देश दिए गए। साथ ही यात्रा मार्ग पर आवश्यकतानुसार बैरिकेटिंग एवं अन्य यातायात प्रबंधन व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा गया । निरीक्षण के दौरान यातायात उपनिरीक्षक लक्ष्मण चुफाल सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *