रुद्रप्रयाग | आज सायंकाल तुंगनाथ-चंद्रशिला ट्रेक पर आए भीषण तूफान के कारण फंसे पर्यटकों को पुलिस, और वन विभाग की संयुक्त टीमों ने एक साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सुरक्षित बचा लिया है । घटना का विवरण – आज शाम लगभग 05:30 बजे डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि करीब 25-30 ट्रैकर्स चंद्रशिला मार्ग पर अचानक आए तेज तूफान और बर्फबारी जैसी परिस्थितियों के कारण फंस गए हैं। मौसम की गंभीरता को देखते हुए यात्रियों की जान को खतरा बना हुआ था । संयुक्त रेस्क्यू अभियान -* सूचना मिलते ही जिला प्रशासन के समन्वय से कोतवाली ऊखीमठ, चौकी चोपता, एसडीआरएफ, जिला आपदा प्रबन्धन और वन विभाग की टीमों को सूचित कर रवाना किया गया । दुर्गम रास्तों और खराब दृश्यता के बावजूद वन विभाग की टीम और पुलिस के जवानों ने ट्रैकर्स की लोकेशन ट्रैक की और उन तक पहुंचे। भारी तूफान के बीच फंसे सभी 30 ट्रैकर्स को सुरक्षित रेस्क्यू कर वापस चोपता लाने के उपरान्त उनके गन्तव्य के लिए रवाना किया गया है |
पुलिस और वन विभाग के संयुक्त अभियान से तुंगनाथ-चंद्रशिला मार्ग पर फंसे ट्रैकर्स का किया गया सफल रेस्क्यू तुंगनाथ-चंद्रशिला ट्रेक पर खराब मौसम के बीच फंसे सभी 30 ट्रैकर्स को सुरक्षित चोपता लाकर उनके गन्तव्य के लिए किया गया रवाना ।
















Leave a Reply