अवैध शराब तस्करों के विरुद्ध थाना नाचनी पुलिस की प्रभावी कार्रवाई शराब तस्करी में लिप्त एक महिला सहित कुल तीन आरोपित गिरफ्तार |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी गोविन्द बल्लभ जोशी तथा क्षेत्राधिकारी के.एस. रावत के पर्यवेक्षण में जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध सख्त अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में थानाध्यक्ष नाचनी मंगल सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा ग्राम सैणराथी क्षेत्र में छापेमारी करते हुए अवैध शराब तस्करी में संलिप्त तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया, जिनके विवरण निम्नलिखित हैं:

हर्षिता पत्नी गोपाल सिंह, निवासी ग्राम सैणराथी, थाना नाचनी, जनपद पिथौरागढ़ को 24 अद्धे, 2 बोतल, 8 पव्वे अंग्रेजी शराब एवं 9 बीयर के साथ गिरफ्तार किया गया। उसके विरुद्ध थाना नाचनी में धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

मोहन सिंह पुत्र स्वर्गीय प्रताप सिंह, निवासी ग्राम सैणराथी, थाना नाचनी, को दुकान की आड़ में शराब तस्करी करते हुए पकड़ा गया। उसके कब्जे से 5 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। उसके विरुद्ध भी धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

धन सिंह मेहता पुत्र स्वर्गीय कुमेर सिंह मेहता, निवासी ग्राम सैणराथी, थाना नाचनी, को 39 पव्वे अवैध शराब के साथ दुकान की आड़ में तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया उसके विरुद्ध भी धारा 21/60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है ।

पुलिस टीम में थानाध्यक्ष मंगल सिंह, अपर उ0नि0 दिनेश शर्मा, हे0का0 देवेन्द्र शर्मा, हे0 का0 गोविन्द सिंह, का0 कमल जोशी, का0 मोहन सिंह, म0 का0 सविता ह्यांकी, म0 हो0 कंचन सम्मिलित रहे । इसके अतिरिक्त, जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में नियमित चेकिंग के दौरान ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन एवं “मिशन मर्यादा” अभियान के अंतर्गत कुल 133 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई । जनपद पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण हेतु आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रखी जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *