परीक्षा में पारदर्शिता का पहरा रातभर सुरक्षा मोर्चे पर डटी रही पिथौरागढ़ पुलिस स्नातक स्तरीय परीक्षा की निष्पक्षता और सुरक्षा हमारी प्राथमिकता |

पिथौरागढ़ | राज्य अधीनस्थ सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली स्नातक स्तरीय परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ अक्षय प्रहलाद कोंडे IPS के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा रातभर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई । पुलिस टीमों द्वारा जनपद क्षेत्र में होटल, रेस्टोरेंट, परीक्षा केंद्रों के आसपास के क्षेत्रों एवं संवेदनशील स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी गई । सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु सीओ के0 एस0 रावत सहित समस्त थाना प्रभारी स्वयं ग्राउंड जीरो पर मौजूद रहे तथा अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, अनुचित गतिविधि अथवा अराजक तत्वों से सख्ती से निपटने के लिए लगातार निगरानी एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है ।

“निष्पक्ष परीक्षा — सुरक्षित वातावरण,
पिथौरागढ़ पुलिस का संकल्प।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *