पिथौरागढ़ | राज्य अधीनस्थ सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली स्नातक स्तरीय परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ अक्षय प्रहलाद कोंडे द्वारा आज पुलिस बल को ब्रीफ कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को परीक्षा ड्यूटी के दौरान सतर्कता, अनुशासन एवं बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया । जनपद के समस्त परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए परीक्षा केंद्रों के आसपास लगातार निगरानी रखी जा रही है । अराजक तत्वों एवं संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी पैनी नजर होटल, ढाबों, सार्वजनिक स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस द्वारा सतर्क निगरानी रखी जा रही है ।
पिथौरागढ़ पुलिस का संकल्प —”निष्पक्ष परीक्षा, सुरक्षित माहौल और सफल आयोजन हमारी प्राथमिकता है ।














Leave a Reply