पिथौरागढ़ | पिथौरागढ़ पुलिस अब केवल थानों तक सीमित नहीं, बल्कि आपके द्वार तक पहुँच रही है। सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास और बुजुर्गों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जनपद में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है । कनालीछीना पुलिस द्वारा ग्राम अमाली (वाइब्रेंट विलेज) में जागरूकता कार्यक्रम- एसओ प्रवीण सिंह के नेतृत्व में अपर उ0नि0 राजेन्द्र कुमार मय टीम द्वारा चौपाल लगाकर जन-संवाद किया ।
चौपाल के मुख्य बिंदु:
सीधा संवाद: बुजुर्गों और ग्रामीणों से उनके स्वास्थ्य, निजी और विभागीय समस्याओं पर चर्चा की गई और मौके पर ही समाधान का भरोसा दिया गया । जागरूकता अभियान: महिलाओं के विरुद्ध अपराध, घरेलू हिंसा और बढ़ते साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके बताए गए। युवाओं और ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत किया गया। लोगों को भांग की खेती न करने हेतु प्रेरित किया । आपात स्थिति के लिए पुलिस हेल्पलाइन 112 और विशेष नंबर 9411112982 साझा किए गए ।
















Leave a Reply