आंधी-तूफान बना बाधा बेरीनाग पुलिस बनी सहारा |

पिथौरागढ़ | कोतवाली बेरीनाग क्षेत्रान्तर्गत देवी नगर के पास तेज आंधी, तूफान एवं बारिश के कारण एक विशालकाय पेड़ सड़क पर गिर गया, जिससे यातायात बाधित हो गया । सूचना मिलते ही एसएचओ बेरीनाग नरेश कुमार गंगवार के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची । स्थानीय लोगों के सहयोग से पेड़ को काटकर सड़क से हटाया गया तथा यातायात को शीघ्र सुचारु कराया गया ।

✅ त्वरित कार्रवाई
✅ सुरक्षित यातायात
✅ जनसेवा के लिए सदैव तत्पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *