पिथौरागढ़ | जनपद में शांति व कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा तेज रफ्तार बाइकर्स एवं शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ द्वारा सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। इन निर्देशों के क्रम में जनपद पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में देर रात्रि तक सघन चेकिंग अभियान चलाकर कुल 04 लोगों को गिरफ्तार किया और वाहन सीज किए |
बेरीनाग क्षेत्र में सरेआम हुड़दंग मचाने वालों पर कार्रवाई (03 गिरफ्तार):
एसएचओ कोतवाली बेरीनाग नरेश कुमार गंगवार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सार्वजनिक स्थान पर सरेआम उत्पात मचाकर शांति व्यवस्था भंग करने वाले 03 अराजक तत्वों को दबोचा। अपर उ0नि0 गिरीश चन्द्र द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए धरम पाल, जगदीश प्रसाद, गोपाल राम को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गयी ।
कोतवाली डीडीहाट परिसर में त्रिभुवन सिंह बोरा द्वारा गाली गलौच, हल्ला गुल्ला कर शान्ति व्यवस्था भंग की जा रही थी । एसएचओ श्री संजय जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गयी ।
















Leave a Reply