क्षेत्राधिकारी स्वयं फील्ड में रहकर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं की कर रहे हैं लगातार मॉनिटरिंग ।

पौड़ी | दीपावली के पावन पर्व पर चारों ओर जगमगाती रोशनी, उत्साह और खुशियों के बीच प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करना पौड़ी पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। त्योहार के दौरान बाजारों एवं प्रमुख मार्गों पर बढ़ने वाली भीड़भाड़, सुगम यातायात व्यवस्था तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जनपद पुलिस पूरी सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही है । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के नेतृत्व में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक प्रबंध किए गए हैं। पुलिस टीमें लगातार सड़कों, बाजारों, प्रमुख चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर मुस्तैद रहकर निगरानी कर रही हैं। क्षेत्राधिकारी स्वयं फील्ड में उतरकर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ ही पुलिस बल की तैनाती, सतर्कता के साथ लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। पुलिस टीमें पैदल गश्त, सघन चेकिंग एवं सतत निगरानी के माध्यम से संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है, ताकि आमजन बिना किसी परेशानी के अपने परिवार के साथ त्योहार की खुशियां मना सकें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *