महिला की परेशानी बनी पौड़ी पुलिस की जिम्मेदारी, खोई उम्मीद को मिली नई मुस्कान बाजार क्षेत्र में खोया महिला का कीमती सामान से भरा बैग पुलिस टीम की त्वरित कार्यवाही से सकुशल हुआ बरामद ।

पौड़ी | गार्गी गोस्वामी द्वारा चौकी बीरोंखाल में सूचना दी गई कि बीरोंखाल बाजार क्षेत्र में उनका एक बैग कहीं खो गया है, जिसमें उनके कीमती जेवरात, नगदी एवं अन्य महत्वपूर्ण सामान रखा हुआ है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए चौकी प्रभारी बीरोंखाल सूरजपाल सिंह द्वारा तत्काल पुलिस कर्मियों को बैग की तलाश एवं बरामदगी हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। जिस पर कांस्टेबल गौरव कुमार एवं कांस्टेबल राकेश कुमार द्वारा तत्परता दिखाते हुए बाजार क्षेत्र एवं आसपास के संभावित स्थानों पर खोजबीन शुरू की गई। पुलिस कर्मियों के अथक प्रयासों एवं सजगता के फलस्वरूप महिला का खोया हुआ बैग सकुशल बरामद कर लिया गया । बरामद बैग में मौजूद सामान सहित महिला द्वारा बताए गए व्यक्ति अजय गुसाईं, निवासी सिन्दूड़ी मल्ली, थाना थलीसैंण को सुपुर्द किया गया। खोया हुआ बैग एवं उसमें रखे कीमती जेवरात, नगदी सहित समस्त सामान सुरक्षित वापस मिलने पर उनके द्वारा पौड़ी पुलिस का हृदय से आभार व्यक्त किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *