पौड़ी । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देशन में जनपद में गुम एवं खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु पौड़ी पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में CIU टीम ने CEIR पोर्टल, सर्विलांस एवं लोकेशन ट्रेसिंग की मदद से गुम हुए 02 मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को वापस लौटाए हैं | आवेदिका संगीता देवी, निवासी श्रीनगर द्वारा अपना VIVO T3 5G मोबाइल फोन खो जाने के संबंध में महिला थाना श्रीनगर में सूचना देते हुए CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई थी। CIU टीम द्वारा मोबाइल फोन को लगातार ट्रैक किया गया। पुलिस टीम के निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप उक्त मोबाइल फोन लखनऊ, उत्तर प्रदेश से बरामद किया गया। वहीं
पूजा देवी, निवासी श्रीनगर, द्वारा अपना VIVO Y200 5G मोबाइल फोन खो जाने के संबंध में कोतवाली श्रीनगर में सूचना देते हुए CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई थी। CIU टीम द्वारा सर्विलांस एवं लोकेशन ट्रेसिंग की सहायता से मोबाइल फोन को ट्रेस कर सकुशल बरामद कर लिया गया । आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के उपरांत दोनों मोबाइल फोन को अनब्लॉक कर उनकी स्वामिनी संगीता देवी एवं पूजा देवी के सुपुर्द किया गया । अपने खोए हुए मोबाइल फोन वापस मिलने पर दोनों महिलाओं ने पौड़ी पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की सराहना करते हुए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया |
CEIR पोर्टल की मदद से पौड़ी पुलिस ने बरामद किए गुम हुए 02 मोबाइल फोन, दोनों मोबाइल स्वामियों को लौटाए वापस CIU टीम की सर्विलांस एवं लोकेशन ट्रेसिंग से मिली सफलता, मोबाइल वापस मिलने पर दोनों महिलाओं ने जताया पौड़ी पुलिस का आभार ।
















Leave a Reply